सोलन जिला में शुक्रवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में शुक्रवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से दो मामले सोलन शहर, दो मामले नालागढ़ ब्लॉक व दो मामले धर्मपुर ब्लॉक में सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 37 पहुंच गई है। उन्होंने जानकारी दी कि शुक्रवार को सोलन जिला में 380 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 22770 लोग करो ना से ठीक भी हो चुके हैं।

News Archives

Latest News