DNN सोलन/कंडाघाट (मोहन/लवली)
04 अप्रैल। विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रेक पर कंडाघाट रेलवे स्टेशन के पास वर्क मैन ट्रेन की चपेट में एक बछड़ा आने के चलते वर्क मैन ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई। जिसमें बछड़े की मौत हो गई । यह घटना कंडाघाट और सलोगडा के बीच दोपहर के समय हुआ है, जब एक वर्क मैन ट्रेन शिमला से कालका की तरफ जा रही थी। तभी अचानक ट्रेन के रास्ते में एक बछड़ा आ गया। जिससे टकराने के बाद ट्रेन ट्रैक से बाहर हो गई । ट्रेन में रेलवे के कर्मचारी ही मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही इंजिनीयरों की टीम मौके पर पहुंची । साथ ही इस ट्रैक पर रोकी गई अन्य ट्रेनों के यात्रियों को बस व टैक्सी द्वारा आगे भेजा गया।















