सोलन जिला में रविवार को 252 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

Others Solan

DNN सोलन

जिला में रविवार को 252 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें सोलन में 21, बद्दी में 34, नालागढ़ में 35, एमएमयू में 6, अर्की में 49, कंडाघाट में 15, परमाणु में 11, धर्मपुर में 76, चंडी में 2 व जिला में अन्य 3 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 49 कोरोना पॉजिटिव मामले एक निजी स्कूल में सामने आए हैं।उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को सोलन जिला में 984 लोगों के करोना टेस्ट किए गए थे जिनमें से 252 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ सोलन में एक्टिव केस का आंकड़ा भी 1492 पहुंच गया है। जिनमें से 49 लोगों का उपचार जिला के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत रविवार को 927 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

 

News Archives

Latest News