DNN सोलन 14 दिसम्बर
सोलन जिला में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। जिला में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें से एक सोलन शहर व 17 मामले अर्की ब्लॉक के हैं। जबकि 5 मामले धर्मपुर ब्लॉक में भी सामने आए हैं। एक मामला सायरी ब्लॉक में सामने आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस किस संख्या भी 86 पहुंच गई है। उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को 1751 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अर्की ब्लॉक में एक स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना पहुंच पाए गए हैं।
















