सोलन जिला में फिर बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव, अधिक मामले सोलन के

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

01 दिसंबर। जिला सोलन में मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची 558 सैम्पलों की रिपोर्ट के अनुसार 75 सैम्पल पॉजिटिव आए है। इनमे अधिकतर मामलें सोलन शहर के है और डारेक्ट कॉन्टेक्ट के कारण संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से सीआरआई कसौली में 100 सैम्पल व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 458 सैम्पलों की जांच की गई है। इन सैम्पलों में सीआरआई कसौली में 42 सैम्पलों पॉजिटिव व 58 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आए है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए सैम्पलों में 33 सैम्पल ने पॉजिटिव व 425 सैम्पल नेगेटिव आए है।
बुधवार को जिला में आए 75 मामलों में 44 पुरुष व 31 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 39, बद्दी से 01, नालागढ़ से 02, एमएमयू से 11, अर्की से 08, कंडाघाट से 05, रामशहर से 01, धर्मपुर से 07 व चंडी का 01 मामला है। कैटेगिरी में आईएलआई में 15, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 31, एसएआरआई 02, वालंटियर 23, ट्रेवर्स 02 व आईपीडी के 02 मामले है।

News Archives

Latest News