सोलन जिला में फिर कोरोना का कहर 94 नए मामले

Others Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा)

सोलन जिला में रविवार को 94 नए मामले सामने आए है। वहीं पुलिस टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करके मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान कर रही है। जिला में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 94 लोगों के चालान भी किए है।

कोरोना मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी दी कि सोलन जिला में रविवार को 94 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डा. रस्तोगी नेबताया कि रविवार को 771 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सोलन शहर में 10 मामला सामने आया है। नालागढ़ ब्लॉक में 34 मामले धर्मपुर ब्लॉक में 37 मामले, सायरी ब्लॉक में 2, अर्की ब्लॉक में 11 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 508 पहुंच गई है।

जबकि एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोगों के भी पुलिस चालान कर रही है और वीरवार को जिला में 63 ऐसे लोगों के चालान किए गए जोकि बिना मास्क के घूम रहे थे। इन लोगों से पुलिस ने मौके पर 32000 रुपए जुर्माना भी वसूला है।

News Archives