22 अगस्त। जिला में शनिवार को फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। शनिवार को भी जिला में 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। हाल ही में पहुंची इस रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर डारेक्ट कॉन्टेक्ट है और अधिकतर कोरोना संक्रमित मामले बद्दी क्षेत्र के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला सोलन से भेजे गए सैंपलों में 50 सैंपल कोरोना संक्रमित आए है। इन 50 सैंपलों में बद्दी से 26, नालागढ़ 11, परवाणू में 9, सोलन में 2 व अर्की से भेजे गए दो सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए है।
शनिवार को भेजे 227 सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 227 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इन 227 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 34, नागरिक अस्पताल बद्दी से 34, ईएसआई अस्पताल काठा से 10, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 20, नागरिक अस्पताल अर्की से 27, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 12, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 13, एमएमयू कुमारहट्टी से 19, ईएसआई अस्पताल बरोटीवाला से 40, तथा ईएसआई अस्पताल झाड़माजरी से 18 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।




















