DNN सोलन, 19 सितंबर
सोलन जिला के धर्मपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। वही एक अन्य मामले में एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में बरामद हुआ है। यह मामला कंडाघाट थाना के तहत सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि धर्मपुर थाना के तहत पुलिस को सूचना मिली कि बधौनी जंगल में एक व्यकित मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। मौके पर पुलिस ने पाया कि यहां पर एक शव पड़ा है और इससे बदबू आ रही है। छानबीन के दौरान मौके पर व आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं कंडाघाट में दूसरा मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वीर सिंह अपने क्वाटर में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान पाया कि वीर सिंह कमरे में मुंह के बल गिरा हुआ पाया गया। पूछताछ के दौरान मृतक वीर सिंह की पुत्री व भाई ने इसकी मौत पर कोई संदेह प्रकट नहीं किया है। इस मामले में भी पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















