सोलन जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग की त्यौहारों में बड़ी कार्रवाई, भरे सैंपल

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

30 अक्तूबर। त्यौहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन जिला में बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों में विभाग की टीम ने नालागढ़ और भुड्ड क्षेत्र में मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर 10 सैम्पल भरे है।  विभाग ने इन सैम्पलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। आगामी 15 दिनों में इन सैंपलों की रिपोेर्ट आने के  बाद आगामी कार्रवाही करेगी।

बता दें कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्यौहारी सीजन को लेकर कमर कसी हुई है।  मिठाइयों से लोगों की सेहत खराब न हो इसके लिए अभी से सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।  इससे पहले भी भेजे गए खोया के सैम्पल जिला में फेल हो चुके है।

बीते दिनों विभाग की टीम ने नालागढ़ और भुड्ड क्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों से खोया बर्फी, 02 सैम्पल रसगुल्ला, बेसन बर्फी, कलाकंद, मिल्क केक, बेसन लड्डू, खोया, मोती चूर लड्डू, कोकोनेट बर्फी के सैम्पल भरे गए है।

आगामी दिनों में जारी रहेगी यह कार्रवाई 

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जहां जिला से मिठाइयों के सैंपल भरने शुरू कर दिए है वहीं, इस कार्रवाई को तेजी से बढ़ते हुए विभन्न जगहों पर मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।  इसके आलावा विभाग रुको के तहत भी जागरूक कर रहा है।

क्या कहते है खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त 

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि विभाग ने त्यौहारी सीजन में मिठाइयों के सैम्पल भरने शुरू कर दिए है।  इन्हे जांच के लिए सीटीएल भेजा जा रहा है। आगामी 15 दिनों में रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  नालागढ़ और भुड्ड  क्षेत्र बीते दिनों 10 सैम्पल भरे गए है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सैंपल भरे जाएंगे।

News Archives

Latest News