DNN सोलन ब्यूरो
27 नवंबर। जिला सोलन में कोरोना से 50 वीं मौत हो गई है। जिला के एमएमयू अस्पताल में शिमला के एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और इस व्यक्ति को 20 नवंबर को भर्ती किया गया था। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि एमएमयू अस्पताल में भर्ती शिमला के 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है। इस व्यक्ति को दिक्कत आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था और 20 नवंबर को व्यक्ति रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

















