DNN सोलन ब्यूरो
08 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी 42 कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। हालांकि, अभी 85 सैम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंची है। इसी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 471 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे से 120 सैम्पल सीआरआई कसौली में जांचे गए है। इनमे 35 सैम्पल नेगेटिव व 85 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के जरिए भी एक सैम्पल की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट नेवेटिव आई है। इसी प्रकार रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला के विभिन्न संस्थानों में 350 सैम्पल जांचे गए है। इन सैम्पलों में से 42 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 308 सैम्पल नेगेटिव आए है।
मंगलवार को आए 42 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 30 पुरुष व 12 महिलाए संक्रमित हुई है। इनमे सोलन के 33, बद्दी का 01, नालागढ़ के 02, परवाणू के 04, एमएमयू के 02 मामलें है। कैटेगिरी में आईएलआई में 13, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 11, गर्भवती महिला 01, एसएआरआई 01, वालंटियर 03, ट्रेवलर्स 12 व आईपीडी का 01 मामला है।















