DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के सोलन जिला के पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की है। राजकुमार चौधरी ने बताया कि सोलन जिला से सुरेंद्र पाल चौधरी, प्रताप चौधरी, श्यामलाल चौधरी, सोनम नेगी, राम गोपाल बाठ को उपाध्यक्ष खुशीराम चौधरी व आज्ञाराम चौधरी को महामंत्री, चिंतन चौधरी को कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र चौधरी, दिशी नेगी, ओमकार चौधरी, हरदेव छावड़ी, राजकुमार व दिनेश चौधरी को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा काका राम चौधरी कार्यालय सचिव, भूपेंद्र चौधरी मीडिया प्रभारी, भाग सिंह चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी व नरेंद्र चौधरी आईटी प्रभारी होंगे।
इसके अलावा सोलन जिला के मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है । हेमराज चौधरी दून मंडल, दारा सिंह चौधरी नालागढ़, मंडल धर्मपाल चौधरी अर्की मंडल व तिलक नेगी सोलन मंडल के अध्यक्ष होंगे।