DNN सोलन ब्यूरो
18 सितंबर। जिला सोलन में अभी तक कोरोना वायरस के खतरें को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 हज़ार से अधिक सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके है। इन भेजे गए सैंपलों में से 2543 सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए है, बाकि अन्य सभी सैम्पल नेगेटिव पाए गए है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया की जिला सोलन में विभिन्न जगहों पर रोजाना सैम्पल लिए जा रहे है और इन्हे जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजा जाता है।
इसी के साथ जिला में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व नालागढ़ में ट्रूनेट कोविड टैस्ट मशीन के माधयम से भी सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहतियातन जिला में 1673 व्यक्तियों को घर पर क्वारेन्टीन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए जिला में अभी तक कुल 35040 व्यक्तियों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 2543 रोगी पाॅजिटिव में से 965 रोगी सक्रिय हैं।
जिला से शुक्रवार को भेजे 216 सैम्पल
जिला सोलन से शुक्रवार को भी सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। इन की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन से कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए 216 सैम्पल भेजे गए है। यह सैम्पल सीआरआई कसौली जांच के लिए भेजे गए है। इन 216 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 36, नागरिक अस्पताल बद्दी से 37, ईएसआई अस्पताल काठा से 05, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 31, एमएमयू कुमारहट्टी से 54, नागरिक अस्पताल अर्की से 48 तथा ईएसआई अस्पताल परवाणू से 05 सैम्पल हैं।















