179987 पुरुष तथा 172914 महिला मतदाता
Dnewsnetwork
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचन, 2026 के लिए ज़िला सोलन में कुल 352901 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 179987 पुरुष तथा 172914 महिला मतदाता हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 58 ग्राम पंचायतों में कुल 74873 मतदाता हैं। इनमें 37962 पुरुष तथा 36911 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 28 ग्राम पंचायतों में कुल 30051 मतदाता हैं। इनमें 15423 पुरुष तथा 14628 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 39 ग्राम पंचायतों में कुल 47743 मतदाता हैं। इनमें 23964 पुरुष तथा 23779 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 36869 मतदाता हैं। इनमें 18927 पुरुष तथा 17942 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की 27 ग्राम पंचायतों में कुल 41279 मतदाता हैं। इनमें 21138 पुरुष तथा 20141 महिला मतदाता हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने विकास खण्ड नालागढ़ की 77 ग्राम पंचायतों में कुल 122086 मतदाता हैं। इनमें 62573 पुरुष तथा 59513 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक मतदान होगा।















