DNN सोलन
सोलन पुलिस ने शामती के नजदीक 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 18.07 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने शामती पंचायत घर के नजदीक 2 युवकों को शक के आधार पर पड़ा। इनके पास से पुलिस ने चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान प्रभाकर व विशाल के रूप में हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















