DNN सोलन ब्यूरो
सोलन में साथ लगते शामती क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक घर में आग लग गई। आग लगने से नगदी सहित लगभग 50 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार करीब एक बजे की है, जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घर से अचानक धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन विभाग ने समय रहते तुरंत मौके पर दो वाहन भेजे। मौके पर पहुंचते ही दमकल विभाग के कर्मियों ने आग को बुझाने का कार्य शुरू किया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाया। इस दौरान पता चला कि यह भवन किराए पर दिया गया है और यह पर रहने वाले लोग कार्य करते है, जोकि सुबह ही चले जाते है। इसकी पुष्टि फायर अफसर सोलन राजा राम बेक्टा ने की। उन्होंने बताया की आग लगने की घटना का पता चलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों को रवाना कर दिया था और समय रहते आग पर भी काबू पा लिया था। इस घटना में लगभग 50 हजार का नुक्सान हुआ है, जिसमे कुछ नगदी भी है। यह घटना शॉट सर्किट से हुई है। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले व्यक्ति को कुछ जलने की दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद अचानक लाइट चली गई। लाइट के जाने के बाद यह पर रहने वाले लोग अपने कामकाज में निकल गए और इनके जाने के बाद लाइट आ गई व घर में शॉट सर्किट हो गया।















