DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
सोलन के शमलेच में एक बाइक व कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि एक मोटर साइकिल पर सवार होकर रोहित व विकास नाम के युवक हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोलन के शमलेच के नजदीक मोटर साइकिल की सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। इस घटना में रोहित व विकास घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।















