DNN सोलन
01 अगस्त हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र बगलेहर की संरक्षण व परीक्षण टीम द्वारा आवधिक परीक्षक के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता हिमेश धीमान ने दी।
हिमेश धीमान ने कहा कि 03 अगस्त, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पंजेहरा, जोघों, बरूणा, बघेरी, कोटला, सरोर, मस्तान्पुरा, खिल्लिया, कशमीरपुर, कटीरडू माजरा, कल्याणपुर, बैरछा, अन्दरोला, बगलेहर, मियांपुर, पल्ली, शेरांवाला, जगतपुर, नंगल कूहल, कुंडलू, खिल्लियां, गुल्लरवाला आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। औद्योगिक इकाइयां ग्रीनलैम, इन्डैग रबर, वीर प्लास्टिक यूनिट 1 व 2, काला अम्ब, लखविंदर, स्टोन क्रेशर, राणा आटा चक्की में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।















