सोलन के विभिन क्षेत्रों में 24 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

22 सितंबर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. दोची फीडर के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 24 सितम्बर, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 02.00 बजे तक पॉवर हाउस चायल से जनेडघाट (आलमपुर), भलावग, जीतनगर, थण्ड, बराह एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News