सोलन के विभिन क्षत्रों में 05 जुलाई विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

04 जुलाई हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप विद्युत केन्द्र कण्डाघाट के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने दी।
उन्होंने कहा कि 05 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.30 बजे तक कण्डाघाट, परोथा, दोलग, वाकनाघाट, शालाघाट, केथलीघाट, छौशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, साधुपुल, चायल, नगाली, हिन्नर, सैंज, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News