सोलन के लक्ष्य बने लैफ्टिनेंट

Himachal News Others

डीएनएन सोलन
सोलन के लक्ष्य गुप्ता भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बने है। आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में चेन्नई से 10 मार्च को कमीशन प्राप्त किया है। लक्ष्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट ल्यूक्स सोलन से तथा जमा दो की परीक्षा बी.एल. सैंट्रल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद विश्वविद्यालय टैक्रोलोजिकल विश्वविद्यालय बैंगलोर से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इसके बाद पहले ही प्रयास में उनका चयन सेना में लैफ्टिनेंट के लिए हुआ। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय श्री सत्य साईं बाल विकास कार्यक्रम, माता पिता तथा संयुक्त परिवार एवं गुरुजनों दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्ग दर्शन से ही वे यह मुकाम हासिल कर पाए है। लक्ष्य के पिता दिनेश गुप्ता विद्युत बोर्ड में वरिष्ठ अधिशासी अभियन्ता के पद पर कार्यरत है और माता ज्योत्सान गुप्ता गृहिणी हैं।

 

News Archives

Latest News