सोलन के युवाओं ने जयपुर में थामा कांग्रेस का दामन

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन के भाजपा कार्यकर्ताओ ने आज जयपुर में कांग्रेस का दामन थामा। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के तीन कार्यकर्ता जिसमे अमित आनंद ,विकास जेठी ,जतिन साहनी शामिल है जिन्होंने जयपुर में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ आयोजित महा रैली में भाग लिया और कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया । उन्होंने बताया कि इन सभी ने ऑल इंडिया युथ कांग्रेस प्रेजिडेंट श्रीनिवास बी वी के समक्ष कांग्रेस की नीतियों व् विचारधारा समर्थन करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए।

इसमें से एक भाजपा में नगरनिगम सोलन के वार्ड नंबर छ में पन्ना प्रमुख रह चुके है वही एक ने बाघाट बैंक का चुनाव भी लड़ा था। इस से कही न कही भाजपा को झटका लग रहा है।

News Archives

Latest News