DNN सोलन
सोलन (Solan) में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोलन के देहूंघाट में एक मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें साफ दिख रहा है कि चोर ने मंदिर का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद यहां के निवासी राजेंद्र गर्ग ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार देऊंघाट के मंदिर में यह चोरी की वारदात सुबह के समय हुई। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि CCTV कैमरे में देखने से पता चला कि सुबह 5:53 बजे एक व्यक्ति दोहरी दीवार की तरफ से आया और पत्थर से मंदिर का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। कुछ देर वाद चोरी कर वहां से निकल गया। उन्होंने कहा कि शहर में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कुछ समय पहले मालरोड पर भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि जल्द चोर को पकड़ा जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















