सोलन के दो हैरोइन तस्करों के बाद हुई चंडीगढ़ से सप्लायर की गिरफ्तारी

Crime Himachal News Others Solan
DNN सोलन, 2 मार्च
सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हैरोइन तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से एक हैरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिला की धर्मपुर पुलिस द्वारा दो युवकों को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एस.पी. गौरव सिहं ने यह जारी देते हुए बताया कि जिला की स्पैशल टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा रोडवेज की बस को चैक किया गया। यह बस चण्डीगढ़ से शिमला जा रही थी । चैकिंग के दौरान बस में सवार युवक कपिल व पारस निवासी सलोगड़ा से क़रीब 8 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। जिस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह हैरोइन ये चण्डीगढ़ से एक खालिद नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। जिस पर धर्मपुर पुलिस की टीम ने आरोपी मुहम्मद खलिद को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करके 5 दिन रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।

News Archives