DNN सोलन
30अप्रैल को पी.एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में कैबिनेट गठन के अंतर्गत विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्य क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या तथा सह प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजारोहण से किया गया।तदुपरांत वंदे मातरम् प्रस्तुत किया गया। विद्यालय से52 विद्यार्थियों का कैबिनेट गठन किया गया। जिसमें हैड ब्वाय कक्षा बारहवीं का छात्र सौरभ चौहान तथा हैड गर्ल कक्षा बारहवीं की छात्रा तान्या शर्मा चुनी गई। अर्जुना सदन से राधिका, आशुतोष,मोदप्रदा, खुशी शर्मा क्रमश: कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए।
एकलव्य सदन से आरती, कार्तिक ग्रोवर, शुभांकर शर्मा,महक सैफी क्रमश: कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए। गीता सदन से ऋधव,चिराग शर्मा, अंशुमन चौहान, रागिनी शर्मा क्रमश कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए। कृष्णा सदन से विशाल वर्मा, हरसिरत कौर , चाहत, क्षितिज क्रमश कप्तान तथा उप कप्तान चुनें गए। विद्यालय कमांडर मनीष को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन शिवानी शर्मा,प्राची आजाद, आदित्य ठाकुर, सुप्रिया भारद्वाज,पीयुष ठाकुर, वंशिका नैगी चुनें गए। अनुशासन कप्तान आराहन ठाकुर,रायसा चुनें गए। डिप्टी हैड चिराग ठाकुर तथा डिप्टी हैड मीनाक्षी चुनें गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।