सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर डे

Others Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा)

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर डे धूमधाम से मनाया गया। इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन द्वारा इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया और एक जरूरतमंद मरीज को एक महीने के लिए दवाइया निशुल्क उपलब्ध करवाई। डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के लिए उनका दिल की घरियो से आभार व्यक्त किया। इनरव्हील मिड टाउन की प्रधान मोनिका बंसल ने बताया कि हर वर्ष एक जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के द्वारा डॉक्टरी पेशे के महत्व को अनुभव करते हुए उनकी नि:स्वार्थ सेवा को सम्मान देना है अपनी जान की परवाह न करते हुए मानवता की सेवा में ये जी जान से जुटे हैं। इनके इसी जज्बे और मेहनत की इनरव्हील मिड टाउन क्लब सोलन सराहना करती है तथा इस डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टर्स को दिल से सलाम करती है।
इस अवसर पर डॉ मुक्त रस्तोगी ने इनरव्हील मिड टाऊन क्लब सोलन का धन्यवाद किया और बताया कि डॉक्टर डे एक गौरव का दिन है । समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा मिला हैं। इस दर्जे की अहमियत हर डॉक्टर समझें। बेहतर से बेहतर सेवा मरीजों को दें, ताकि वे आपके अस्पताल से स्वस्थ होकर निकले। क्लब का समाया समय पर जोनल हॉस्पिटल को इनरव्हील मिड टाऊन क्लब सोलन का साथ मिलता रहता है । इसी के साथ सोलन इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने सी ए डे भी मनाया इस दौरान ये कमल यादव को शॉल मैट्रो और इनर वहिल डायरी देकरसम्मानित किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रधान मोनिका बंसल ,सचिव अंजू पुवयाल ,शैली पाहुजा ,रेनू शर्मा ,उषा ​ठाकुर ​ ,ज्योति आनंद ,अलका वर्मा ,मोहिनी गुप्ता ,नीलम ठाकुर,अनीता,​दीपा सोनी ​अदि मौजूद रही ।

News Archives

Latest News