#solan सोलन के कुछ क्षेत्रों में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

13 जुलाई। प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 15 जुलाई, 2021 को 11 केवी कण्डाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण 15 जुलाई, 2021 को कोनार्क होटल, समर हाॅल, विनसम होटल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दिनेश ठाकुर ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News