सोलन के इस राशन डिपो बंद करने से लोगों में रोष

Others Solan

DNN सोलन

सोलन के अस्पताल रोड स्थित सिविल सप्लाई कारपोरेशन के राशन डिपो को बंद करने के फरमान के बाद क्षेत्र के लोग भड़क गए है। लोगों ने सरकार के इस आदेश के बाद हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोग इस डिपो को बंद करके इसे निजी क्षेत्र के देने का विरोध कर रहे है। यह डिपो 1 अक्तूबर से बंद हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस डिपो से वार्ड 9,10 व 11 के करीब 1600 उपभोक्ता राशन खरीदते है। अहम बात यह है कि किसी भी उपभोक्ता को डिपो चला रहे कर्मचारियों से कोई भी शिकायत नहीं है। डिपो भी मुनाफे में चल रहा है। बावजूद इसके इस डिपो को बंद करना लोगों समझ नहीं आ रहाहै। लोग डिपो बंद करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे है और जल्द ही इस मामले में पत्र लोगों के हस्ताक्षर सहित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे। डिपो उपभोक्ता विनय शर्मा, ममता,वीना, कुसुम, अजीत सिंह, धर्म चंद, हीरा, श्वेता सहित अन्य लोगों ने बताया कि अस्पताल रोड स्थित इस डिपो का संचालन सही तरीके से हो रहा है। ऐसेमें इस डिपो को बंद करना किसी को समझ नहीं आ रहा है।

News Archives

Latest News