सोलन की साक्षी हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व

Himachal News Kullu National/International Others Solan

DNN कुल्लू /सोलन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) में आयोजित हुए राज्यस्तरीय कला उत्सव में क्लासिकल डांस में सोलन की बेटी साक्षी नौटियाल (Sakshi Nautiyal) प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब हुई है। साक्षी का चयन अब उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। साक्षी की इस उपलब्धि से सोलन जिला का नाम रोशन हुआ है और आगामी समय में साक्षी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करे (गी। साक्षी सोलन के सेंट लुक्स स्कूल की छात्रा है। काशी नौटियाल के पिता कैलाश नौटियाल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता सरोज सोलन गीता आदर्श स्कूल में अध्यापिका के तौर पर तैनात हैं।

News Archives