सोलन कांग्रेस के नेताओं का चंडीगढ़ में डेरा

Himachal News National/International Politics

DNN चंडीगढ़

चंडीगढ़ में होने जा रहे नगर निगम के चुनावों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सोलन जिला कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रचार कार्य में जुटे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने सोलन जिला के कई कांग्रेसी नेताओं की ड्यूटी इन चुनावों में लगाई है और वह इन दिनों चंडीगढ़ में पूरे दमखम के साथ प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विशेष तौर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता अमन सेठी, युवा नेता रोहित शर्मा, डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा सहित अन्य नेता इन दिनों चंडीगढ़ में डटे हुए हैं और वे कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए जोरों से प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी चंडीगढ़ में कांग्रेस के विभिन्न प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया इस दौरान उनके साथ विधायक राजेंद्र राणा सोलन कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News