डीएनएन सोलन
शहर से कुछ दूरी पर स्थित सलोगड़ा में चोरों ने एक घर में रखे सोने के गहनों पर हाथ साफ कर डाला। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनीष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह व उसकी पत्नि हर रोज की तरह सुबह अपने अपने कार्य पर चले गए। रात को जब घर लौटे तो उन्होंने पाया कि घर के ताले टूटे है और चोरी हुई है। घर के अंदर से चोर करीब 1 लाख 60 हजार रुपए के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
















