डीएनएन कुनिहार (आशीष)
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैहजल ने कुनिहार अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर मौजूद स्टाफ से अस्पताल को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही यहां पर दाखिल मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। निरीक्षण के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि कुनिहार सिविल अस्पताल में 7 चिकित्सकों के पद स्वीकृत है, परन्तु इस समय यहां पर केवल एक स्थायी चिकित्सक तैनात है और अधिकतर समय विभाग की ओर से डेपुटेशन पर चिकित्सक भेजे जा रहे है। अस्पताल में 150 से 200 की ओ.पी.डी. हर रोज रहती है। अस्पताल में रखी अल्ट्रा साउंड मशीन जहां धूल फांक रही है, वहीं आपातकालीन 108 व 102 की सुविधा भी नहीं है।
