सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर

Chamba Himachal News Others

DNN चम्बा

2जनवरी। कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य चैकअप के लिए 5 जनवरी को जिला सैनिक विश्राम गृह चम्बा में व 9 जनवरी 2024 को जिला सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में भी चिकित्सा कैंप स्टेशन हैडक्वाटर ई०सी०एच०एस० द्वारा आयोजित किया जा रहा है |
जिसमें कर्नल एस० काने, डा० वाई.डी. शर्मा (सी० एम० ओ०), लाभ सिंह, सुदर्शन कुमार, लैब टेक, जोगिन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे|
कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने बताया कि जिन्होने खून व शुगर की जांच करवानी है वो खाली पेट आए।
उन्होंने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह है कि वे सभी इस सम्मेलन में उपस्थित हो कर स्वास्थ्य शिविर में अपना चैकअप करवा कर दवाईयां ले सकते हैं।

News Archives

Latest News