इस आंगनवाड़ी भवन के निर्माण पर 5.67 लाख रुपए व्यय हुए हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि नशे का किसी भी रूप में सेवन व्यक्ति एवं परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। यदि सभी स्तरों पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी होती है और महिलाओं की संगठित शक्ति नशा निवारण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे सामने नशे के जो दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं वह भयावह तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस समस्या पर विजय पाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर नशे के विरूद्ध लड़ना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नशे के विरूद्ध निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नियमित तौर पर गांवो में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण सम्बन्धी विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में जागरूक बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को महिलाओं को विभिन्न प्रकार के नशों एवं इनके दुष्प्रभावों के बारेे में जागरूक बनाना होगा।

सैजल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं से किया ये विशेष आह्वान
DNN कंडाघाट
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का आह्वान किया कि वे ग्राम स्तर पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक बनाएं। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के पाडली गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करने केे उपरान्त उपस्थित जनसमूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे।