DNN सोलन
वीरवार को सोलन में आयोजित हुए 2 मुख्य कार्यक्रमों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल की दूरी चर्चा में है। हालांकि कार्यक्रम में न पहुंचने के पीछे डा. राजीव सैजल किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने का तर्क दे रहे है, लेकिन राजनैतिक पारखी इसे भाजपा के अंदर चल रहे घमासान से जोड़ रहे है। दरअसल डा. राजीव सैजल ने वीरवार को बघाट बैंक के कार्यक्रम व पीजी कालेज के कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के साथ शिरकत करनी थी, लेकिन वे किसी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिसके कारण यहां पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सैजल की इन कार्यक्रमों से दूरी को प्रदेश भाजपा के अंदर छिड़ी जंग से भी जोड़ा जा रहा है।















