डीएनएन सोलन
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम व बस अड्डा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधिकारी अब नेताओं के पास हाजिरी न भरे। उन्हें दोबारा से नौकरी नहीं मिलने वाली है। अब उन्हेें योग्य व क्षमावान बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए। मंगलवार को परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में रिटायर्ड व टायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था लेकिन कुछ अधिकारी इस सरकार में भी पुन: नौकरी हासिल करने के लिए जुगाड़ में लगे हुए है, लेकिन उनका अब कुछ होने वाला नहीं है।

















