सेल्स मैनेज़र पद के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को

Himachal News Others Una
DNN ऊना
9 जनवरी – मैसर्ज़ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, शाखा ऊना द्वारा 10 पद सेल्स मैनेज़र (मार्किटिंग) हेल्थ इंश्योरेंस के अधिसूचित किए गए हैं। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 98164-40700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News