DNN मंडी
3 जून। आपदा प्रबंधन कार्यक्रम जेयूएआरई (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फॉर रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सायं 6 बजे मंडी में सेरी मंच पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा । यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी अश्वनी कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला कुल्लू के प्रशिक्षित छात्र तथा जिला मंडी के अध्यापक व छात्र भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को आपदा के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव और राहत के लिए प्रबंधन को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि जेयूएआरई कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्कूल के विद्यार्थियों को सामुदायिक जोखिम, मानचित्र तैयार करने और आपदा के समय पर नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने मंडीवासियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित करें ।














