DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में सेब सीजन शुरू होने वाला है हालांकि कुछ निचली बेल्टों में शुरू भी हो चुका है। जिसको देखते हुए सभी मंडियों को रोज सैनिटाइज किया जाता है और सरकार द्वारा दी गई । गाइडलाइन भी फॉलो की जाती है । एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी पिछले व मंडियों में अधिक भीड़ न बड़े उसके लिए सैटेलाइट मंडी भी चलाई गई थी । जिसे इस वर्ष भी मंडियों को चलाया जाएगा ताकि अधिक भीड़ न हो। नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मंडियों में डिस्प्ले में रेट दिखाए जाएंगे ताकि किसानों के साथ कोई भी गड़बड़ न हो । साथ ही प्राइवेट कंपनियों को प्रमोट करने की भी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा एमेजॉन ने भी जिला शिमला के ब्लग में एप्पल कलेक्शन स्टोर बनाया है। साथी सभी मंडियों में को कुछ दिन में ऑनलाइन कर दिया जाएगा ताकि किसानों और बाग़वानों को लाइसेंस बनाने और रेट लिस्ट जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जब से 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनी है तभी से किसानों और बाग़वान ने नई नई तकनीक से फ़ल लगाने शुरू किए है।















