सेना में खुली भर्ती 6 से 16 नवम्बर तक

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

18 अगस्त । मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति के युवाओं की सेना में खुली भर्ती का आयोजन 6 से 16 नवम्बर तक मंडी, कुल्लू या लाहौल स्पीति जिला के किसी एक स्थान पर होगा, जिसके लिए पंजीकरण का अंतिम तिथि 28 अगस्त है । यह जानकारी भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम राजाराजन ने  दी ।
उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वे 28 अगस्त, 2021 तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें । उन्होंने बताया कि उम्मीदवार पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाईट में लॉगिन करने के बाद आवेदन की स्थिति पर अपना रजिस्ट्रेशन सब्मिट हुआ की नहीं,इसकी पुष्टि अवश्यक कर लें, क्योंकि केवल ऑनलाईन पंजीकरण किए उम्मीदवार को ही भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड दिया जायेगा ।

News Archives

Latest News