सूर्य नमस्कार का अभ्यास संपूर्ण योगाभ्यास

Others Solan

DNN सोलन
रोटरी क्लब सोलन  ने एक्ट योग पर संचालित योग युक्त और रोग मुक्त बनाए जाने की श्रंखला में कार्यशाला का आयोजन  किया गया। इस कार्यशाला मे ऑथेनिक क्लासिकल ट्रेडिशनल योग की योग प्रशिक्षका मनीषा ने योग संबंधित जानकारियां दी गई।
योग प्रशिक्षका  मनीषा  ने  लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि कि सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में श्रेष्ठ है। सूर्य नमस्कार के फायदों और महत्व के बारे में बताया कि सूर्य नमस्कार करने के दौरान ब्रह्मांड से शरीर को ऊर्जा मिलती है जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। केवल सूर्य नमस्कार का अभ्यास ही संपूर्ण योगाभ्यास का लाभ दिलाने में समर्थ है और इससे उच्च रक्तचाप, मोटापा, पाचन तंत्र, कई बीमारियों से राहत मिलती है।
रोटरी क्लब सोलन के प्रधान मनीष तोमर ने बताया की  योग विद्या जीवन में आत्म बल के साथ आत्म सम्मान से जीना सिखाती है। वहीं योग नियम बच्चों के बेहतर जीवन के लिए उपयोगी है। आज योग को आसनों के माध्यम से अनभिज्ञ लोगों ने बिना यम नियम के अस्वस्थ बना दिया है। बच्चों में योग के प्रति उत्साह देखकर उन्हें प्रात: जागने से लेकर सोने तक क्या और कब कैसे खाना-पीना व् योग करना चाहिए  आदि जानकारी के साथ शरीर व मन को स्वस्थ रखने के सूक्ष्म व्यायाम स्ट्रेचिग व आसनों में , वृक्षासन,  भुजंग आसन समेत अन्य सामूहिक अभ्यास कराए गए। कार्यशाला में मुख्य रूप से 25  लोग मौजूद रहे।
कार्यशाला  मे अरुण त्रेहन,  मनोज कोहली,वीरेंदर साहनी, तिलक राज शर्मा , सुखदेव रतन ,डॉ राकेश प्रभाकर , इनरव्हील क्लब  प्रेजिडेंट आरती दुग्गल व् नीलम साहनी  आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

News Archives

Latest News