सूरजपुर के जंगलों में आग से वन संपदा को नुकसान

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (आदित्य चड्ढा)

बरोटीवाला -हरिपुर सड़क पर सूरजपुर के जंगलों में अचानक आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहूंचा है। बेशक सूचना मिलते ही फायर व फोरटेस्ट की टीम मौके पर पहूंच गई थी व सड़क की तरफ बढ़ रही आग को बुझा भी दिया गया।

जानकारी देते हुए फारेस्ट गार्ड़ दिनेश कुमार, नानकु राम, कर्मचंद , िहतेंद्र व शुभम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम को बुलाया गया व लीडिंग फायरमैन प्रीतम सिंह  की अगुवाई में तुरंत फायद विभाग की टीम मौके पर पहूंची व आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जल्द ही सड़क के किनारे लगी आग को बुझा दिया गया व परन्तु जंगल के अंदर अभी भी आग सुलग रही है। उन्होंने बताया कि यह आग करीबन एक हेक्टेयर सरकारी भूमि व एक हेक्टेयर प्राईवेट भूमि पर लगी हुई है। यहां वन संपदा व वन प्राणीयों को कितना नुकसान पहूंचा है इसका अंदाजा तो आग बुझने के बाद ही मालूम होगा। वहीं लीडिंग फायरमैन प्रीतम ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम पानी की गाड़ी के साथ मौके पर पहूंच गई थी व सड़क की तरफ बढऩे बाली आग को बुझा दिया गया है। घने जंगल में आग अभी सुलग रही है।

News Archives

Latest News