DNN ऊना
9 सितंबर: हिम लोक सम्पर्क फील्ड स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की 89 श्रेणियों को राइडर हटाने तथा हायर ग्रेड पे देने के लिए सरकार के फैसले की सराहना की है। संघ इन सभी 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है।
हिम लोक सम्पर्क फील्ड स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तकनीकी अधिकारीयों व कर्मचारियों की कुल चार श्रेणियां हैं जिनमें सहायक सूचना अधिकारी (तकनीकी), तकनीकी सहायक, प्रचार सहायक ग्रेड -1, प्रचार सहायक ग्रेड -2 हैं। महोदय वर्ष 2012 में सरकार ने लगभग 159 श्रेणियों को संशोधित वेतनमान व ग्रेड पे का लाभ दिया गया था। लेकिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तकनीकी कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया जिससे इन श्रेणियांे के वेतनमानों में विसंगतियां आ गई हैं। ये श्रेणियां अपने समकक्ष श्रेणियों से वेतनमानों में काफी पिछे रह गई हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले वेतनमान संशोधन में हिम लोक संपर्क फील्ड स्टाफ एसोसिएशन आस लगाए बैठी थी कि उन्हें भी अन्य कर्मचारी वर्गों की तरह संशोधित वेतनमान के लिए चयनित कर लिया जाएगा परंतु इन श्रेणियों के कर्मचारियों को पूर्व की तरह इस बार भी मायूसी ही हाथ लगी।
उन्होंने कहा कि इन चार श्रेणियों के कर्मचारी सरकार के हर समारोह व कार्यक्रम में सीधे तौर पर जुड़े हुए होते हैं पूरी ईमानदारी और कत्र्तव्य निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए दो बार लिखित रूप में उचित माध्यम से मामला सरकार के समक्ष रखा गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि अन्य कर्मचारी वर्गों की तरह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान और राइडर का लाभ दिया जाए ताकि इन कर्मचारियों को भी सम्माजनक वेतनमान मिल सके।