सुरक्षा गार्ड के सौ पदों की भर्ती के लिए होंगे साक्षात्कार

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

16 फरवरी। सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड व सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पदों के लिए 20 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय देहरा, 21 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, 22 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा तथा 23 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसबीं पास रखी गई है व आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष तक रखी गई है तथा  कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये से 19500 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।  रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि सभी इच्छुक आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया  है । सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मो० 8558062252 पर संपर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News