सुबाथू में शहीद के घर में चोरी

Crime Solan

DNN सोलन

जिला के तहत सुबाथू छावनी के साथ सटे नयानगर गांव में चोरों ने दिन दिहाड़े शहीद भीम बहादुर पुन उर्फ  राहुल के घर के ताले तोड़ कर 22 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। हालांकि गनीमत यह रही कि चोरों की नजर अलमारी में पड़े कुछ आभूषणों व हजारों रुपये की दूसरी नकदी पर नहीं पड़ी। शहीद की माता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
शहीद की माता मालती पुन ने बताया कि उनकी बेटी नालागढ़ बैंक में कार्यरत है। वह उसके पास गई हुई थी और किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला है। भीतर अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए हैं। जैसे तैसे घर पहुंचने पर पाया कि चोरों ने दिनदिहाड़े शातिराना ढंग से ताले तोड़ कर घर के भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखी 22 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। हालांकि अलमारी के एक कोने में 23 हजार रुपये का एक और पैकेट, कुछ सोने व चांदी के आभूषण और लैपटॉप इत्यादि कीमती सामान भी पड़ा था, लेकिन ऐसा लगता है कि चोर किसी के आने की आहट सुन कर घबरा गए और जो उनके हाथ लगा, उसे लेकर फरार हो गए। मालती पुन ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जा जाएगा।

News Archives

Latest News