सुबाथु से पावर हाउस संपर्क मार्ग बंद करने के निर्देश

Others Solan

डीएनएन सोलन
जिला दण्डाधिकारी सोलन विनोद कुमार ने सुबाथु मार्ग से हरि राम की दुकान के समीप से पावर हाउस तक तथा पावर हाउस सोलन से गुरूद्वारा तक संपर्क मार्ग को इंटरलोकिंग टाइल्स बिछाने के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश मोटर वाहन अधिनियम की धारा-115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इन निर्देशों के अनुसार सुबाथु मार्ग से हरि राम की दुकान के समीप से पावर हाउस तक संपर्क मार्ग 15 मार्च 2018 से 25 मार्च 2018 तक बंद रखा जाएगा। संपर्क मार्ग को इंटरलोकिंग टाइल्स बिछाने के लिए वाहनांे की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा। 6 अप्रैल 2018 से 15 अप्रैल 2018 तक इस कार्य के लिए पावर हाउस सोलन से गुरूद्वारा तक संपर्क मार्ग बंद किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त समय अवधि में इन संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था के लिए समुचित संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। यह निर्णय जनहित में लिया गया है।

News Archives

Latest News