सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा चौगान

Chamba Others
DNN चंबा
24 सितंबर- चंबा नगर का चौगान मैदान-1 अब सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जारी किए गए आदेश के मुताबिक चौगान में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के अलावा अन्य शर्तों को मानना भी अनिवार्य होगा। चौगान के किसी भी भाग को नुकसान पहुंचाने और चौगान में थूकने की सूरत में अवहेलना करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि चौगान को स्वास्थ्य को बनाए रखने संबंधी गतिविधियों के लिए ही उपयोग में लाया जाएगा।

News Archives

Latest News