सुखविंदर सिंह सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 2 दिनों से कांग्रेस विधायकों के बीच ही चल रहे बैठकों के दौर के बाद उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बार कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिया है और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद को लेकर 2 दिनों से माथापच्ची चली हुई थी और शिमला में बैठकों का दौर चल रहा था। सुक्खू के समर्थन में 21 के करीब विधायक हैं। ऐसे में उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर उनके समर्थक हिमाचल प्रदेश में लबिंग कर रहे थे लेकिन सुक्खू के साथ ज्यादा विधायकों का समर्थन होने के चलते फिलहाल हाईकमान ने सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। वही मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *