सी॰आर॰पी॰एफ॰ कर्मियों के लिए बागवानी पर कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN नौणी

12 दिसम्बर  डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा धर्मपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप के जवानों के लिए बागवानी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आठ राज्यों के कुल 48 सीआरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान बागवानी के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संसाधन व्यक्तियों को शामिल कर सीआरपीएफ कर्मियों के लिए विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए गए।

प्रशिक्षणार्थियों के लिए सब्जी उत्पादन, फूलों और मशरूम की खेती, औषधीय और सुगंधित पौधों का महत्व और खेती, फल और सब्जियों की फसलों में कीट-रोग प्रबंधन आदि पर व्याख्यान और क्षेत्र भ्रमण आयोजित किए गए। इस प्रशिक्षण के समन्वयक संयुक्त निदेशक (संचार) डॉ. अनिल सूद रहे। उन्होंने कीट-रोग प्रबंधन पर व्याख्यान दिया और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी में कौशल विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

News Archives

Latest News