सीवरेज टैक्स को 50% से कम कर 30% करने से प्रदेश को मिली बहुत बड़ी राहत

Mandi Others

DNN मण्डी

2 अगस्त । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीवरेज टैक्स को 50 प्रतिशत से कम करके 30 प्रतिशत कर प्रदेश को बहुत बड़ी राहत दी है। भाजपा मण्डी के  मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा मण्डी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से जो वादा किया था उस वायदे को मुख्यमंत्री ने पूरा कर प्रदेश के लाखों लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार  जन कल्याण के निर्णय लेकर लोकप्रियता के शिखर को छू रही है। जयराम सरकार के इस फैसले पर भाजपा मंडल मण्डी के समस्त  पदाधिकारी और कार्यकारिणी ने समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह और समस्त कैबिनेट का धन्यवाद और आभार प्रकट करती है।

News Archives

Latest News